फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की नापाक हरकत, मनकोट सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारी गोलाबारी जारी

Mon, 16 Dec 2019 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
एलओसी
विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी हैं। आज यानी कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

विज्ञापन


वहीं मौसम खुलने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बांध निर्माण शुरू होते ही रविवार रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एक बार फिर अडंगा डालने की कोशिश की थी। हीरानगर सेक्टर के पानसर और सतपाल पोस्ट के बीच रात साढ़े आठ बजे जेसीबी लगाकर बीएसएफ ने काम शुरू करवाया।

रात सवा नौ बजे पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। पाकिस्तान की भीखाचक, ठाकुरपुरा, किंगड़ां दे कोठे और अभियाल डोगरा से मोर्टार के साथ रुक-रुक कर गोलाबारी की जाती रही। गोलाबारी शुरू होने के साथ ही ग्रामीण घरों में दुबक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बख्तूर इलाके में गिरने लगे पाकिस्तानी गोले

उधर, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। दोपहर बाद एलओसी से सटे बख्तूर इलाके में पाकिस्तानी गोले गिरने लगे।
 
इससे ग्रामीण दहशत में आकर घरों में छिप गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पुंछ तथा राजोरी सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। तीन दिन पहले उड़ी सेक्टर में भी गोले दागे गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें