फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश दिन में खिली धूप

Mon, 09 Feb 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम शुरू हुई बारिश का सिलसिला रात भर चलता रहा। वहीं रविवार की सुबह तेज धूप खिली। बादलों की ओट से निकले सूर्यदेव ने लोगों को ठिठुरन से राहत दी। उधर पीर पंजाब के पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी की खबर है। शनिवार को दिन में बादल छाने और शाम से बारिश शुरू होने से ठिठुरन बढ़ गई थी।
विज्ञापन


हालांकि अगले ही दिन लोगों को राहत मिल गई। रविवार को छुट्टी का दिन होने से लोगों ने जमकर धूप का आनंद लिया। मौसम साफ होने के कारण बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। उधर जिले के पीर पंजाल के  पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होने की खबर है।

जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका, कंडी आदि तहसीलों के पहाड़ों पर बर्फबारी होने से इन इलाकों में सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। सुबह शाम व रात के समय शीतलहर और कोहरे से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्द हवा से बच्चे खांसी-बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों की भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें