फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश-बर्फबारी का दौर, अभी जारी रहेगा सिलसिला

Fri, 12 Mar 2021 01:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
jammu kashmir snowfall - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरने से ठंडक बढ़ी है। कई जिलों में दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तपिश भी बरकरार रही। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस दौरान भूस्खलन की आशंका जताई गई है, जिससे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। 

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह से शुरू हुआ रुक रुक तेज बारिश का सिलसिला शाम तक जारी था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कुपवाड़ा, हंदबाड़ा, साधना टाप, राजदान टाप, सोनामर्ग, बालटाल, जोजीला आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से ठंडी हवाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन


हालांकि कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में वीरवार की शुरुआत बादलों और तेज हवाओं के साथ हुई। उस समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे। लेकिन दिनभर मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। दोपहर को धूप भी खिली और तपिश का अहसास हुआ। लेकिन शाम को दोबारा हल्के बादल छा गए थे। 

जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.2, कटड़ा में 26.3, भद्रवाह में 16.2, बटोत में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 और कारगिल में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-लद्दाख मार्ग पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन


-कहां कितनी हुई बारिश (चौबीस घंटे में)
कुपवाड़ा   39.0 (मिलीमीटर)
गुलमर्ग      26.2 
पहलगाम   14.9
श्रीनगर      18.0
बनिहाल      04.8
----------जम्मू का तापमान 
अधिकतम 29.1
न्यूनतम     16.9
सूर्योदय     06.46
सूर्यास्त      06.37

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें