जम्मू-कश्मीर में ठंड लौट गई है वहीं, कारगिल लगातार सर्वाधिक ठंड वाला इलाका बना हुआ है। वहीं, सोलह फरवरी को मौसम बिगड़ने की संभावना बन रही है। कारगिल के तापमान में सोमवार के तापमान के मुकाबले मंगलवार के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर माइनस 18.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गई।
लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड कि या गया, जबकि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग का न्यूनतम तापमान माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, काजीगुंड़ का न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जबकि अमरनाथ यात्रा आधार शिविर पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वहीं मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक आगामी चौबीस घंटे में रि यासत का मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। जबकि रियासत का मौसम एक बार फिर सोलह फरवरी को खराब हो सकता है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान जहां 14.1 डिग्री मंगलवार को दर्ज हुआ जो सामान्य नौ डिग्री में पांच डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं, रात के तापमान में शून्य सामान्य की तुलना में माइनस एक डिग्री पारा गिरा है।
जम्मू का अधिकतम तापमान 22.0 एवं न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू की रात फिल्हाल ठंड है, जबकि दिन का तापमान सामान्य 21 डिग्री में एक डिग्री बढ़ा है। रात का पारा सामान्य दस डिग्री दर्ज हुई जिसमें तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है।