फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारिश बनी मुसीबत, पटनीटॉप में ओलावृष्टि, किसान हुए परेशान

Sun, 18 Apr 2021 06:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पटनीटॉप में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर संभाग के कई जिलो में रुक-रुककर बारिश जारी है। पटनीटॉप में रविवार को बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। इससे ठंड तो बढ़ी है, साथ ही किसानों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। फसलों को काफी नुकसान भी हुआ है।

विज्ञापन


बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई इस बारिश ने गेहूं फसल की कटाई को करीब एक सप्ताह और आगे धकेल दिया। करीब तीन दिन से लगातार बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने बाद में रात करीब ग्यारह बजे तेज बारिश का रूप धारण कर किसानों को चिंता में डाल दिया।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्राः पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल के लिए कड़कती धूप की सख्त जरूरत है। शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश ने इस फसल को समेटने का समय करीब एक सप्ताह बढ़ा दिया। कहा कि कुछ दिन पहले जिस प्रकार लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लगा कि जल्द ही इस फसल को समेटने का कार्य शुरू हो जाएगा। बारिश से फिलहाल किसानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। मगर आने वाले दिनों में मौसम का रवैया इसी प्रकार रहता है तो चिंता का विषय बन सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें