रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से वैष्णोदेवी जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए कटरा तक जाने वाली 6 नई ट्रेनों का तोहफा दिया है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कल एक प्रश्न के लिखित जबाव में कहा कि भारतीय रेल देश के अलग-अलग हिस्सों से कटरा के लिए 6 नई ट्रेनें लाने जा रही है।
हालांकि रेल राज्यमंत्री ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि ये ट्रेनें कब तक चालू हो जाएंगी। अभी हाल ही पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और कटरा के बीच एक नई ट्रेन का लोकर्पण किया था।