फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के लिए रेलवे ने मंजूर की डीएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में जहां रेल यात्री बदहाल डीएमयू में सफर करने को मजबूर हैं, वहीं रेलवे ने कश्मीर के लिए एक और डीएमयू को मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन


इस तरह से कश्मीर में इस समय 12 के करीब डीएमयू चल रही हैं, वहीं जम्मू के लोग नई डीएमयू को तरस रहे हैं और यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।

जम्मू संभाग में उधमपुर से जम्मू और पठानकोट के बीच करीब चार डीएमयू चलाई जा रही हैं। इनकी हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता है। इन डीएमयू में सीटें खराब हो चुकी हैं। खिड़कियां टूटी हुई हैं और सफाई व्यवस्था की हालत और भी ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू के लोगों ने डीएमयू की हालत सुधारने की मांग की

यात्री हर रोज गंदगी के बीच सफर करने को मजबूर हैं। कई बार उधमपुर और जम्मू के लोगों ने डीएमयू की हालत सुधारने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया है, लेकिन अभी तक जम्मू को नई डीएमयू नहीं मिल पा रही है।

वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय की तरफ से लगातार नई डीएमयू मंजूर की जा रही है। 2016 के नव वर्ष पर कश्मीर के लिए एक और डीएमयू मंजूर की जा चुकी है।

अब कश्मीर में 12 के करीब डीएमयू चल रही हैं। इनकी हालत भी जम्मू के मुकाबले में काफी अच्छी है। कश्मीर के स्थानीय निवासियों के लिए डीएमयू में सफर सुविधाजनक बन रहा है, तो वहीं जम्मू के लोगों के लिए लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें