फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत की नई समयसारिणी जारी, जल्द शुरू होगी रिजर्वेशन प्रक्रिया; 30 अप्रैल से यात्रा

Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दोनों तरफ से ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में करीब पांच घंटे का समय लगेगा। जल्द ही इसमें रिजर्वेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन को 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
demo - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू (26401-26402/26404-26403) के बीच चलने वाली नई दो जोड़ी वंदे भारत के लिए रेलवे ने शनिवार को नई समय सारिणी जारी कर दी है। दोनों ट्रेनें सुबह जम्मू से रवाना होकर दोपहर में श्रीनगर और वहां से दोपहर में चलकर शाम को जम्मू पहुंचेंगी।

विज्ञापन


दोनों तरफ से ट्रेनों को गंतव्य तक पहुंचने में करीब पांच घंटे का समय लगेगा। जल्द ही इसमें रिजर्वेशन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इस ट्रेन को 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे। जम्मू रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को भेजी गई नवीन समय सारिणी के मुताबिक जम्मू से सुबह 06.20 पर चलने वाली ट्रेन संख्या 26401 सुबह 08.08 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहां पर दो मिनट ठहराव के बाद 08.10 पर रवाना होकर 08.28 पर रियासी और वहां से 08.30 पर चलकर 09.56 पर बनिहाल पहुंचेगी। 09.58 पर बनिहाल से चलकर 11.15 बजे श्रीनगर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में श्रीनगर से ट्रेन संख्या 26402 दोपहर में 02.00 बजे चलकर बनिहाल 03.00 बजे पहुंचकर 03.02 पर चलेगी। 04.36 पर रियासी पहुंचेगी और 04.38 पर चलकर 05.08 पर श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 05.10 पर वहां से चलकर शाम 06.50 पर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में ट्रेन संख्या 26404 श्रीनगर रेलवे स्टेशन से सुबह 07.00 बजे चलकर 08.00 बजे बनिहाल पहुंचेगी। वहां से 08.02 बजे छूटकर 09.50 पर श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद वहां से 09.52 पर चलकर 11.40 पर जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 26403 जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से दोपहर में 01.15 पर चलकर 02.45 पर श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन पहुंचेगी। वहां से 02.47 पर छूटकर 04.40 पर बनिहाल पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 04.42 पर छूटकर शाम 05.53 पर श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें