फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की यात्रा कैंसिल करने जा रहे हैं तो ध्यान दें, रेलवे ने अगले 48 घंटे के लिए दी यह छूट

Sun, 04 Aug 2019 01:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भारतीय रेलवे ने अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए कराए गए रिजर्वेशन को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए केवल लिपिकीय प्रभार लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह लाभ केवल जम्मू-तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और ऊधमपुर के लिए कराए गये रिजर्वेशन को रद्द करने पर मिलेगा। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी की गई एडवाइजरी के बाद से काफी संख्या में लोग रिजर्वेशन कैंसिल करा रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह नोटीफिकेशन जारी किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स को दी यह हिदायत 
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स से किराए को नियमित रखने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें