भारतीय रेलवे ने अगले 48 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर की यात्रा के लिए कराए गए रिजर्वेशन को लेकर नोटीफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक आरक्षित टिकटों को रद्द करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए केवल लिपिकीय प्रभार लिया जाएगा।
यह लाभ केवल जम्मू-तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और ऊधमपुर के लिए कराए गये रिजर्वेशन को रद्द करने पर मिलेगा। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जारी की गई एडवाइजरी के बाद से काफी संख्या में लोग रिजर्वेशन कैंसिल करा रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह नोटीफिकेशन जारी किया है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स को दी यह हिदायत
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए जारी एडवाइजरी के बाद से ही फ्लाइट टिकेट बुकिंग की संख्या बढ़ने लगी थी। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी एयरलाइन्स से किराए को नियमित रखने की हिदायत दी है।