फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इस फैसले से होगी खुशी, स्टेशन और ट्रेनों की बदल जाएगी सूरत

Sat, 04 Feb 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेलवे का विशेष अभियान - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रेल मंत्रालय से आदेश मिलने के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेेनों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। रेलवे अधिकारी ट्रेनों के अंदर व स्टेशन पर सफाई व्यवस्था की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट छह फरवरी को रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को डीटीएम जम्मू ने उधमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया है। अन्य अधिकारियों ने शालीमार, अंडमान एक्सप्रेस और हेमकुंठ एक्सप्रेस की साफ सफाई की जांच की। केंद्र सरकार के आम बजट में रेलवे स्टेशनों की सफाई व्यवस्था पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है।

इसके साथ एक फरवरी से विशेष जांच अभियान भी छेड़ा गया। इसके लिए फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारी भी जुटे हैं। डीटीएम नवीन कुमार ने टीम के साथ उधमपुर रेलवे स्टेशन में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की। शनिवार को डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन

ट्रेनों के अंदर की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन - फोटो : demo
रेलवे ने एक टीम ट्रेनों के अंदर की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए बनाई है। शुक्रवार को इस टीम ने दिल्ली से जम्मू पहुंची शालीमार एक्सप्रेस, कटड़ा पहुंची अंडमान एक्सप्रेस और हेमकुंठ एक्सप्रेस के में सफाई की जांच की।

स्टेशन पर अधिकारियों ने वेटिंग रूम, रेलवे ट्रैक, शौचालय की सफाई व्यवस्था को भी देखा। इसे भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि यात्रियों को कौन सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 

जांच की रिपोर्ट छह फरवरी को रेलवे मंत्रालय को भेजनी है। शनिवार को जम्मू रेलवे स्टेशन की जांच होगी। साथ ही ट्रेनों के अंदर भी जांच की जाएगी। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रेल मंत्रालय का नया प्रयास है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें