फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Railway Station: स्टेशन की पार्किंग में 2 मिनट रुकने पर वसूले जा रहे 30 रुपए, जबकि 5 मिनट तक है मुफ्त

Tue, 23 May 2023 05:35 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू रेलवे स्टेशन की पार्किंग में 2 मिनट रुकने के भी 30 रुपए वसूले जा रहे हैं। यह आरोप लोगों ने लगाए हैं। जबकि, रेलवे स्टेशन की नियमावली के अनुसार पहले पांच मिनट मुफ्त है।
विज्ञापन
Jammu Tawi Railway Station - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू रेलवे स्टेशन की पार्किंग में 2 मिनट रुकने के भी 30 रुपए वसूले जा रहे हैं। यह आरोप लोगों ने लगाए हैं। जबकि, रेलवे स्टेशन की नियमावली के अनुसार पहले पांच मिनट मुफ्त हैं। 5 मिनट से 2 घंटे तक 30 रुपए देने पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि सगे संबंधी को रेलवे स्टेशन के गेट तक पार्किंग के एरिया में छोड़ने आने पर ही 30 रुपए वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि उत्तरीय रेलवे ने ठेका 007 सुपर मार्ट को पिछले साल 10 अगस्त को दिया, जो 9 अगस्त, 2027 को पूरा होगा। पार्किंग के लिए 30 रुपए देने का बोर्ड लगाया गया है। यहां रुकने के पहले 5 मिनट फ्री हैं, इसके 2 ही बोर्ड स्टेशन पर लगाए गए हैं, पर उन पर लिखे अक्षर भी बहुत बारीक हैं। इस कारण लोगों को पता ही नहीं चल पाता। लोगों का कहना है कि वे परिजनों या सगे संबंधियों को सिर्फ गेट पर छोड़ने आते हैं तो भी 30 रुपए वसूल लिए जाते हैं।

परिजनों को प्रवेश द्वार पर छोड़ने के दिए 30 रुपए

गरीश चंद्र ने कहा कि वह परिवार को प्रवेश द्वार पर ड्रॉप करने गया था। यहां मुझे एक मिनट ही लगा, लेकिन मुझसे 30 रुपए ले लिए गए। यह सरासर धक्केशाही है। वहीं, एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त बताया कि वो पार्किंग में अपनी चीज लेने आया था। आना और जाना ही था पर मुझसे 30 रुपए ले लिए गए।
विज्ञापन


कोई कर्मी जबरन पैसे लेता है तो मुझे बताएं

रेलवे स्टेशन पार्किंग के ठेकेदार मनोज कुमार ने बताया कि 5 मिनट तक पार्किंग के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। 6वां मिनट होते ही 30 रुपए कर्मचारियों की ओर से लिए जाते हैं। फिर भी कोई कर्मी जबरदस्ती से पैसे ले रहा हो तो कॉल कर बताएं। संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई करेंगे।

लोग शिकायत करें कार्रवाई की जाएगी

रेलवे स्टेशन के वाणिज्य अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह, ने कहा कि स्टेशन पर परिजनों को ड्रॉप करने आए लोगों के लिए 5 मिनट फ्री रखे गए हैं। अगर 5 मिनट रुकने के भी पैसे वसूले जा रहे हैं तो शिकायत करें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें