फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन मुसाफिरों को वापस मिलेगा उनका पैसा

Sun, 10 May 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलकाबाद रेलवे स्टेशन यार्ड में दस मई को होने वाले नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते रद्द की गई इंदौर से चलने वाली जम्मू तवी और जम्मू तवी से इंदौर के आरक्षित यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया जाएगा। जम्मू रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ डीटीएम आरएन मीना के अनुसार नियमों के तहत बिना किसी कटौती के आरक्षित टिकट के पूरे पैसे वापस दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रद्द ट्रेन के बारे में स्टेशन पर यात्रियों को सूचित किया जा रहा है। उत्तर रेलवे ने गत शनिवार को इंदौर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12919) को रद्द कर दिया था।

इसी प्रकार 11 मई को जम्मू तवी से इंदौर को जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12920) को भी रद्द किया गया है। मालवा एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्रियों को अब आरक्षित टिकट के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें