फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यात्रियों को भा रही है ऑनलाइन रिजर्वेशन बुकिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेल काउंटर से टिकट बुक कराने के बजाय डिजिटल तरीकों को प्राथमिकता दे रहे लोग
विज्ञापन

- आईआरसीटीसी व अन्य एप से कर रहे बुकिंग, स्टेशन पर काउंटर टिकट की भी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी रेल टिकट बुक कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा भा रही है। दूरदराज से आकर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लाइन में लगकर घंटों इंतजार करने की बजाए लोग घर बैठे ही ऑनलाइन रिजर्वेशन करा रहे हैं। यह जानकारी जम्मू तवी रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र से बुक होने वाले टिकट को लेकर हर साल और प्रत्येक माह बनने वाली ‘तुलनात्मक सूची : यात्री और कमाई’ रिपोर्ट से मिली है।
चार साल की रिपोर्ट पर नजर दौड़ाने पर पता चला कि रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों की संख्या और उससे होने वाली कमाई में साल दर साल गिरावट आ रही है। इसका मतलब यह नहीं है कि लोग ट्रेन से सफर नहीं कर रहे हैं या फिर पसंद नहीं कर रहे हैं बल्कि सुखद यह है कि लोगों का रुझान ऑनलाइन रिजर्वेशन कराने की सुविधा की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 से लेकर 2025 के बीच सितंबर माह की तुलनात्मक सूची पर नजर दौड़ाएं तो सितंबर 2022-23 में 20,673 यात्रियों से 1,44,86,170 रुपये, 2023-24 में 17,497 यात्रियों से 1,16,30,340 रुपये की कमाई हुई है। इसी तरह वर्ष 2024-25 में 14,922 यात्रियों से 1,11,69,740 रुपये और 2025-26 में 10,027 यात्रियों से 80,54,120 रुपये की कमाई हुई है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन का कहना है कि सुखद है कि लोग डिजिटल सुविधा का प्रयोग कर रहे हैं। दूरदराज रहने वाले लोग समय और पैसा बचाने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराते हैं लेकिन रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर भी बुकिंग की सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है। सुबह आठ से रात दस बजे तक काउंटर से टिकट बुकिंग की सुविधा है।
-
जम्मू रेवले स्टेशन पर साल दर साल
काउंटर पर ऐसे घटे यात्री और कमाई
वर्ष पैसेंजर कमाई
2022-23 2,72,995 18,31,50,880
2023-24 2,40,906 17,52,47,805
2024-25 1,90,921 14,42,01,425
2025-26 69,599 5,47,55,415 (सितंबर 2025 तक)

नोट : डेटा अप्रैल से मार्च तक एक साल का है। 2025-26 का विवरण सितंबर माह तक का है।
-
इसलिए ऑनलाइन रेल टिकट कराते हैं लोग
- टिकट कहीं से भी और कभी भी बुक किए जा सकते हैं।
- बुकिंग काउंटर पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।
- यात्री आसानी से मनपसंद ट्रेन में सीटों की उपलब्धता देखने के साथ ही अपनी पसंद की बर्थ चुन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें