फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: यात्री ट्रेन की तरह समय सारिणी से चलेगी पार्सल ट्रेन, फल उत्पादकों को सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला का
विज्ञापन

नियमित चलेगी ट्रेन, पंजीकरण करवा सकते हैं उत्पाद



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर का सेब अब कम समय में देश की बड़ी फल मंडियों तक आसानी से पहुंच सकेगा। रेलवे ने यात्री ट्रेन की तरह समय सारणी से चलने वाली पार्सल उत्पादक रेपिड कार्गो ट्रेन सेवा शुरू की है। वीरवार को जम्मू रेल मंडल प्रबंधक विवेक कुमार ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से फल उत्पादक की मांग थी। अपना सामान भेजने के लिए फल उत्पादक पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विशेषता है की ट्रेन तय टाइम टेबल से चलेगी। इससे न सिर्फ फल उत्पादक बल्कि अन्य व्यापारी भी अपने सामान को एक से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
-


देश के अन्य हिस्सों तक फलों, मेवों और हस्तशिल्प की पहुंच होगी आसान
श्रीनगर। उत्तर रेलवे ने बडगाम से आदर्श नगर नई दिल्ली के लिए विशेष पार्सल ट्रेन सेवा शुरू की है, ट्रेन 13 को रवाना होगी। इस पर कारोबारियों, उत्पादकों ने खुशी जताई है। कश्मीर के कारोबारियों के अनुसार रेलवे की इस पहल से देश के अन्य हिस्सों में कश्मीर के उत्पाद आसानी से पहुंच सकेंगे। खास तौर से कश्मीरी सेब, अखराेट, बादाम सहित सेब, केसर, अखरोट, पशमीना शाल, कालीन और कश्मीरी हस्तशिल्प जैसी वस्तुएं भेजी जा सकेंगी। जम्मू मंडल में इस कार्गो ट्रेन का संचालन पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन



अमर उजाला ने उठाया था सेब उत्पादकों का मुद्दा
वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद से कश्मीर के किसानों में आस जागी कि अब जल्द ही मालगाड़ी भी चलाई जा सकती है। किसानों के इस परेशानी में साथ दिया अमर उजाला ने। अमर उजाला तब से लगातार किसानों और कारोबारियों की ओर से की जाने वाली मालगाड़ी की मांग को उठाता रहा है। मुख्यमंत्री हों या पीडीपी अध्यक्ष, उनकी इस मांग को लगातार प्रकाशित किया। कश्मीर के कारोबारियों ने इस मामले में रेलवे के साथ अमर उजाला का आभार भी जताया है।

समय सारिणी
13 सितंबर को आदर्श नगर दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी।
शाम 4 बजे अंबाला कैंट जंक्शन
रात एक बजे जम्मू के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी
जम्मू से तड़के तीन बजे यह रवाना होगी।
14 सितंबर को सुबह 10:45 बजे बडगाम स्टेशन पर पहुंचेगी।
15 सितंबर को बड़गाम से समय सुबह 6:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
जम्मू के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर दोपहर 3 बजे पहुंचेगी
जम्मू से डेढ़ घंटे के ठहराव के बाद शाम 4:30 पर रवाना होगी।
अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

गुरुग्राम के वरुण मित्तल ने भेजे 23 मीट्रिक टन सेब - फोटो

श्रीनगर। गुरुग्राम के रहने वाले कारोबारी वरुण मित्तल ने इस ट्रायल मालगाड़ी में कश्मीर के सेब की पेटियां भेजी हैं। वरुण ने अमर उजाला को बताया कि वह कश्मीर में जमीन लीज पर लेकर खेती कराते हैं। वह करीब चार साल से यहां खेती करा रहे हैं। मौसम और हाईवे बंद होने के बाद से वह अपने फल दिल्ली नहीं भेज पा रहे थे। उन्होंने रेलवे के उच्च अधिकारियों से मालगाड़ी से सामान भेजने के लिए निवेदन किया था।उन्हें 23 मीट्रिक टन माल को लादने का परमिट मिला है। इसमें करीब 2000 डिब्बे सेब के लादकर ट्रेन को वीरवार शाम को रवाना किया गया है। इसमें से कुछ माल जम्मू में उतारा जाएगा, बाकी आदर्श नगर दिल्ली जाएगा। वहां से इसे मंडी भेजा जाएगा। ब्यूरो

घाटी में कनेक्टिविटी बेहतर हुई: रेल मंत्री

रेल मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा था कि कश्मीर के सेब उत्पादकों का सशक्तिकरण, जम्मू-श्रीनगर लाइन चालू होने से कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। रेलवे 13 सितंबर 2025 से कश्मीर घाटी के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन तक एक दैनिक समय-सारिणी वाली पार्सल ट्रेन शुरू कर रहा है। बडगाम से दिल्ली के लिए सेब ले जाने वाली दो पार्सल वैन की लोडिंग आज से शुरू हो रही है। ब्यूरो

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत

कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कश्मीर घाटी के बडगाम से दिल्ली तक सेब पहुंचाने के लिए पार्सल ट्रेन सेवा शुरू करने की घोषणा का स्वागत किया है। इससे प्रमुख बाज़ारों के साथ बागवानी क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



किसान बोले-मिलेगी बड़ी राहत
बारामुला के किसान मुश्ताक अहमद वाजा ने बताया कि इस मालगाड़ी से कश्मीर के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द खराब होने वाली फसलों और फलों को समय से देशभर की मंडियों में भेजा जा सकेगा। वहीं किसान गुलाम अहमद जू ने बताया कि देशभर के लोग कश्मीरी फलों और मेवों का लुत्फ ले सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें