फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे ने कटड़ा से साबरमती के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कटड़ा से गुजरात के साबरमती तक एकतरफा आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई है। ट्रेन संख्या 04690 कटड़ा-साबरमती स्पेशल एक्सप्रेस वीरवार रात 10 बजे कटड़ा से रवाना हुई। ट्रेन शुक्रवार तड़के 3:50 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धूरी, रोहतक, अलवर, जयपुर, अजमेर, मारवाड़, आबू रोड और पालनपुर समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस सुविधा से न सिर्फ तीर्थयात्रियों बल्कि व्यावसायिक यात्रियों को भी राहत मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी की बोगियां हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें