फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडल रेल प्रबंधक ने जम्मू-पठानकोट कैंट के बीच पुलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
अधिकारियों के साथ रेलवे पुल का निरीक्षण करते मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार स्रोत रेलवे
विज्ञापन
बाढ़ के बाद जम्मू मंडल में 232 पुलों के बुनियादी ढांचे का निरीक्षण शुरू किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू रेलवे मंडल के पुलों को काफी नुकसान पहुंचा है। 26 अगस्त से नियमित रेल परिचालन बाधित है। रविवार को मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने जम्मू से पठानकोट कैंट के बीच सभी पुलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बाढ़ की घटनाओं के बाद जम्मू मंडल के 232 पुलों के बुनियादी ढांचे का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया। सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे किए जा रहे हैं। पठानकोट कैंट और कंदरोड़ी ब्लॉक क्षेत्र के बीच चक्की दरिया पर बने रेलवे पुल संख्या 232 को काफी नुकसान पहुंचा है। वर्तमान में इस पुल पर मरम्मत कार्य जारी है। इसी तरह रेलवे पुल संख्या 17 जो कठुआ और माधोपुर व रेलवे पुल संख्या 137 जो घगवाल और हीरानगर के बीच स्थित है को भी काफी नुकसान हुआ है। इन पर भी मरम्मत कार्य जारी है। चक्की पुल पर वर्तमान में 250 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। यह कार्य जल्द पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलों का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य पुलों पर मरम्मत कार्य का जायजा लेना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें