फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैनुअल बंद, आज से रेल कर्मियों को ऑनलाइन मिलेगा ड्यूूटी पास

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिजिटलीकरण और पेपरलेस कार्य प्रणाली में रेल मंत्रालय का बड़ा कदम
विज्ञापन


- आज से ड्यूटी चेक पास एचआरएमएस पोर्टल से ऑनलाइन मिलेगा

- इस सुविधा से जम्मू रेल मंडल में 6 हजार से ज्यादा रेल कर्मी होंगे लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेलवे बोर्ड ने डिजिटलीकरण और पर्यावरण अनुकूल (पेपरलेस) कार्यप्रणाली की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। 15 जुलाई से अब सभी रेल कर्मियों को ड्यूटी पास ऑनलाइन ही जारी होगा। इसके लिए उन्हें मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। इस पहल से जम्मू रेल मंडल में कार्यरत छह हजार से ज्यादा रेलकर्मी लाभान्वित होंगे।
रेलवे बोर्ड की संयुक्त निदेशक (वेतन आयोग एवं एचआरएमएस) जया कुमार ने इस बाबत सभी क्षेत्रीय रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी को 13 जुलाई को पत्र जारी किया है। आदेश में कहा है कि पहले ड्यूटी पास मॉड्यूल को पायलट परियोजना के रूप में लागू किया गया था। उस दौरान फील्ड इकाइयों को आपातकालीन और महत्वपूर्ण परिचालन कार्यों में लगे कर्मचारियों के लिए मैनुअल पास जारी करने की छूट दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बैठे पास पर टिकट बुक कर सकेंगे
जया कुमार ने बताया है कि अब एचआरएमएस का ड्यूटी पास मॉड्यूल रेलवे के आधिकारिक रेलवन मोबाइल एप से जुड़ चुका है। इससे कर्मचारियों को ड्यूटी पास का डिजिटल उपयोग आसान हो गया है। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी घर बैठे ही एचआरएमएस और रेलवन एप के माध्यम से अपने ड्यूटी पास पर अनारक्षित और आरक्षित टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड के मुताबिक इससे ड्यूटी पास जारी करने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनेगी। हालांकि, 15 जुलाई से पहले जारी किए गए सभी भौतिक ड्यूटी चेक पास उनकी निर्धारित वैधता अवधि तक मान्य रहेंगे। सभी क्षेत्रीय रेलवे को नई व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें