फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिल्ली-कटड़ा के लिए वंदे भारत समेत चार ट्रेनों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मार्ग पर भूस्खलन से कटड़ा स्टेशन से जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई थीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रेलवे ने कटड़ा-जम्मू रेल मार्ग को सुचारु करते हुए कई ट्रेनों का संचालन वीरवार को शुरू कर दिया। रेल मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन से कटड़ा रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं।
विज्ञापन

अब रेलवे ने ट्रेनों का संचालन सुचारु करना शुरू कर दिया है। कटड़ा-दिल्ली के मध्य चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति जो पहले सिर्फ जम्मू तक आ रही थी, अब कटड़ा से रवाना हुई। बांद्रा टर्मिनल मुंबई से कटड़ा तक चलने वाली स्वराज एक्सप्रेस के साथ-साथ कटड़ा-तमिलनाडु नवयुग एक्सप्रेस और कटड़ा-दिल्ली के मध्य चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी एक बार फिर कटड़ा से शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को राहत मिली है। रेलवे का कहना है कि कटड़ा -जम्मू रेल मार्ग पूरी तरह से ठीक हो जाने पर बाकी ट्रेनों का भी जल्द परिचालन शुरू किया जाएगा जिससे देश भर से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें