फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस की बोगी की कापलिंग टूटी, टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी की कपलिंग टूटने से अफरातफरी मच गई। जोरदार आवाज आने से डरे यात्री आनन फानन बोगी से उतरने लगे। बाद में रेलवे ने बोगी बदलकर जम्मू से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस को निर्धारित शेड्यूल से दो घंटा देरी से रवाना किया। सियालदह एक्सप्रेस में देरी के चलते राजधानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना करना पड़ा।
विज्ञापन

जम्मू - कोलकाता के बीच सियालदह एक्सप्रेस शाम 6:55 से प्लेटफार्म नंबर एक से चलती है। देर शाम ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची थी कि कुछ समय बाद अचानक जोर का झटका लगा और ट्रेन के पहिये पटरी से नीचे उतर गए। पता चला कि एस-1 बोगी की कपलिंग टूट गई है। इस बीच यात्री भी डर गए और बोगी से नीचे उतरने लगे। कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेल पटरी पर गैप अधिक होने से पहिया उसमें चला गया जिससे दोनों बोगियों के बीच कपलिंग टूट गई। घटना संबंधी पूछने के लिए स्टेशन मास्टर से प्रतिक्रिया लेनी चाही लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें