फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में 14वें दिन भी रेल यातायात ठप, एक करोड़ का नुकसान

Thu, 21 Jul 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर रेलवे - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद लगातार 14वें दिन रेल सेवा पूरी तरह से ठप्प रही और इसी के चलते रेलवे का नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। रेलवे को नुकसान का आंकलन करने का भी मौका नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


एडीआरएम एके राणा के अनुसार रेलवे ने कश्मीर की स्थिति पर पूरी नजर रखी हुई है और रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कश्मीर में रेल सेवा बनिहाल से बारामूला तक चल रही है। इस रूट पर हर रोज करीब 30 ट्रेनें हर रोज आवाजाही करती है और तकरीबन करीब 30 हजार यात्री इन ट्रेनों पर सफर करता है।

लेकिन करीब 14 दिन से सभी ट्रेनों के पहिए पूरी तरह से थमे हुए हैं और सभी ट्रेनें स्टेशनों पर खड़ी हैं। शरारती तत्वों द्वारा लगातार ट्रैक व स्टेशनों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसको लेकर रेलवे की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे को सबसे ज्यादा नुकसान साउथ कश्मीर में

कश्मीर रेलवे - फोटो : Getty Images
रेलवे अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे को सबसे ज्यादा नुकसान साउथ कश्मीर में पहुंचा है। शरारती तत्वों ने कांजीकुंड-सदूरा रेलवे स्टेशन के बीच दो रेलवे क्रॉसिंग फाटक फूंक दिया है। बिजबिहाड़ा में रेलवे पुलिस की चौकी फूंक दी है।

पंचगाम व बड़गांव में रेलकर्मियों के क्वार्टरों पर पथराव कर दरवाजे व खिड़कियां तोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा श्रीनगर-बड़गाम कांजीकुंड-सदूरा व बेहरा-पंचगाम रेलवे सेक्शन के बीच ट्रैक की पिनड्रोल क्लिपें निकाल दी हैं। 

एक करोड़ के राजस्व को लगा चुना
घाटी में ट्रेनें न चलने के कारण रेलवे को हर रोज करीब सात लाख रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। बनिहाल से बारामुला तक चल रही रेल सेवा से हर रोज रेलवे को करीब सात लाख रुपये का राजस्व मिलता है। 14 दिन में रेलवे को करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान पहुंच चुका है और अभी इसमें बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें