फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 और 27 को बहाल रहेंगी घाटी में रेल सेवाएं

Wed, 23 Sep 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे की ओर से कश्मीर में बनिहाल-बारामुला सेक्शन पर ईद-उल-अजहा के मौके पर 26 और 27 सितंबर को रेल सेवा बहाल रखी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले रेलवे ने इन दो दिनों के लिए रेल सेवाओं को बंद रखने का एलान किया था। रेल प्रबंधन को खतरा था कि ईद के मौके पर कुछ अवांछित तत्व रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने एहतियातन रेल सेवाओं पर रोक लगाने की घोषणा की थी। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन से त्योहार वाले दिन रेल सेवाओं को बहाल रखने की मांग की थी।

जिसके चलते मंडलायुक्त कश्मीर ने रेलवे से रेल सेवाएं 26 और 27 सितंबर को बहाल रखने को कहा था। इस मौके पर रेलवे ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे तत्वों से सावधान रहे जो रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें