फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री ने दिया जम्मू के लोगों को ये खास तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के रेलवे स्टेशन जम्मू के दौरे को लेकर शनिवार को पूरे दिन जम्मू रेलवे स्टेशन पर हलचल रही। रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहें।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे के अधिकारियों का जम्मू पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो चुका था। वहीं जेकेपी और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से अपनी सुरक्षा में ले लिया था। रेल मंत्री ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

डीआरएम अनुज प्रकाश अपनी टीम के साथ वीरवार को ही जम्मू पहुंच गए थे और शुक्रवार को दिन भर बैठक करके कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।

शुक्रवार को नार्दर्न रेलवे के जीएम एके पुतिया, चीफ सेक्रेटरी कमिश्नर संजय किशोर भी जम्मू पहुंच गए। रेल मंत्री सुरेश प्रभु रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने मल्टी फंक्शनल कांम्पलेक्स का उदघाटन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का किया दौरा

साथ ही उन्होंने एग्जीक्यूटिव लाउंज, स्वचालित सीढि़यां और लिफ्ट व मैकेनाइज्ड लाउंड्री के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु सहित सभी अधिकारियों ने स्टेशन का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।

वहीं जीआरपी और पुलिस ने स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े कर रखे थे। स्टेशन पहुंचने वाले वाहनों की पूरी जांच की जा रही थी। इसके अलावा स्टेशन के अंदर किसी भी यात्री को बिना जांच के भेजा नहीं जा रहा था।

जहां पहले बाहर आने के रास्ते से ही यात्री अंदर चले जाते थे। अब अंदर जाने के रास्ते से ही पूरी तलाशी से ही यात्रियों को भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की भी पूरी जांच की और जवानों और रेलवे के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें