फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को पुंछ में राहुल गांधी की पहली रैली

Mon, 24 Nov 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को पुंछ नगर में कांग्रेस पार्टी की जनसभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी संबोधित करेंगे। जिसके लिए इन दिनों पार्टी कार्य कर्ताओं और पदाधिकारियों ने बडे़ जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी की जनसभा को लेकर प्रशासन एंव पुलिस ने भी सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। जनसभा स्थल स्पोर्ट स्टैडियम को पूरी तरह सील कर दिया गया है और रैली की तैयारियों मंच बनाने आदि के कार्य में लगे कारीगरों और कांग्रेस पार्टी के स्थानिय नेताओं को कड़ी जांच के उपरान्त ही स्टेडियम में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

उधर कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट राजिन्दर सिंह का कहना हैकि मंगलवार को राहुल गांधी नगर में पार्टी प्रत्याशी चोधरी बशीर एहम्मद नाज़ के चुनाव प्रचार हेतू आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां करीब करीब पूरी कर ली जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें