फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने से रुका रघुनाथ बाजार का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत डेढ़ साल पहले पुरानी सिटी को विरासत का रूप देने के लिए 16 करोड़ की परियोजना लाई गई। मुबारक मंडी, रानी पार्क, ढोंसली बाजार, जैन बाजार, पक्का ढंगा, कनक मंडी, राजेंद्र बाजार के साथ-साथ रघुनाथ बाजार का सौंदर्यीकरण अक्टूबर तक होना है।

विरोध के कारण रघुनाथ मार्केट का काम लटक गया। लगभग 50 लाख से पोलो व्यू की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ावा देना था। अधिकारियों और दुकानदारों में तालमेल की कमी अब विकास में बाधा बन गई। फुटपाथ का दायरा बढ़ाने की योजना पर नाराजगी दिख रही है। योजना के अनुसार सात फीट के फुटपाथ को 10 फीट तक करना है। इस पर लाल और पथरीले पत्थर लगाने है। यह मार्ग केवल पैदल चलने के लिए होगा, जिसके पक्ष में स्थानीय निवासी और दुकानदार नहीं है। उनका कहना है कि बाजार 150 साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन पैदल मार्ग बनने से नुकसान होगा, इसलिए केवल फुटपाथ बनाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं, उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दौरा कर कहा था कि स्मार्ट सिटी के तहत रघुनाथ बाजार के लिए पैसे हैं। काम करवाने की कोशिश कर रहे हैं, पर लोग मान नहीं रहे। रेजीडेंसी रोड के लिए प्रोजेक्ट पास हुआ तो एक स्थानीय वासी ने सटे ले ली। अगर यही मानसिकता रही तो प्रगति नहीं हो पाएगी। लोगों को सोच में परिवर्तन लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट से पुरानी सिटी और बाजार को नई पहचान मिलनी है। पर्यटक यहां आकर काफी समय बिता सकते हैं। हमारा काम विकास करवाना है। प्रेजेंटेशन के माध्यम में लोगों को समझाया है।
- विवेक चोपड़ा, एईई, स्मार्ट सिटी कंपनी

लोगों से बातचीत कर रहे हैं। मध्य का मार्ग निकालने की कोशिश की जा रही है। फुटपाथ का दायरा बढ़ेगा। गाड़ियों पर पाबंदी की योजना को लेकर राय ली जाएगी।
- राहुल यादव, कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें