फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह दिनों तक चिनाब में नहीं होगी राफटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। दरिया चिनाब के बढ़ते जा रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को राफटिंग पर अगले पंद्रह दिनों तक के लिए रोक लगा दी। इस के साथ ही दरिया के सभी किनारों पर धारा 144 को लागू किया गया है। बुधवार को एडीसी अब्दुल सत्तार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दरिया के ऊपरी हिस्सों में पड़ने वाले पहाड़ी क्षेत्र किशतवाड़, भद्रवाह, डोडा, रामबन में बारिश से दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ गया है। सलाल डैम पर बनी झील में भी काफी पानी भरा हुआ है। डैम के गेट को पानी की निकासी के लिए खोला गया है। डैैम के निचले हिस्से गुज्जर कोठिया, तलवाड़ा, कांसीपट्टा, जेडी, पनासा,डेरा बाबा के ग्रामीणों को दरिया किनारे नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों को माल मवेशियों को भी दरिया के पास नहीं जाने देने को कहा गया है। एनएचपीसी ने भी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें