फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से शुरू होंगी रेडियो कक्षाएं, स्मार्टफोन- इंटरनेट की सुविधा न होने से परेशानी

Sun, 25 Apr 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए निदेशालय फिलहाल कम्युनिटी क्लासेस नहीं लगा रहा है, लेकिन तय समय तक स्कूल नहीं खुले तो विभाग कम्युनिटी क्लासेस फिर से शुरू करने विचार करेगा।
विज्ञापन
रेडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं। बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव नहीं पड़े, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। स्मार्ट फोन और इंटरनेट की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रभावी नहीं है। ऐसे छात्रों तक अपन पहुंच के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू अगले सप्ताह से रेडियो कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन


निदेशालय ने कक्षाओं के आयोजन को लेकर खाका लगभग तैयार कर लिया है। नौवीं-दसवीं और ग्यारहवी-बारहवी कक्षां की नियमित कक्षाएं अब रेडियो और डीडी कश्मीर पर भी लगेंगी। इंटरनेट की सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को रेडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभाग रेडियो का सहारा लेकर हर घर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। स्कूल निदेशालय ने कक्षाओं के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली है। हालांकि, विभाग ने अभी कक्षाओं का टाइम टेबल जारी नहीं किया है, लेकिन विभाग अगले सप्ताह से कक्षाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कोरोना से जंग में वैक्सीन ही बड़ा कवच: टीकाकरण के बाद यह एहतियात बरतें, लापरवाही मत करें     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें