फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर कैफे पर छापा, हार्ड डिस्क जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीडीडी में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र मामले में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कच्ची छावनी स्थित लाल दयाल साइबर कैफे पर छापा मारा। इस दौरान एक हार्ड डिस्क जब्त की गई। पुलिस ने छापा कोर्ट से अनुमति लेकर मारा है। साइबर कैफे मेें नियुक्ति पत्र से छेड़छाड़ करने का आरोप है।
विज्ञापन

विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर की ओर से क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग ने शिकायत में बताया कि पलौड़ा के रहने वाले अक्षय कुमार ने विभाग में 9 महीने तक बतौर जेई नौकरी की। 2 महीने का वेतन भी ले लिया। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की तो पाया गया कि नानक नगर के रहने वाले दानेश चंद्र अबरोल ने अक्षय कुमार को यह फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। यह आदेश लाल दयाल साइबर कैफे में टाइप हुआ था। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर कैफे पर छापा मारा और एक हार्ड डिस्क जब्त की। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें