जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विवि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अंदर जाने की कोशिश भी की। विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी तरफ से लंबे से कई मांगे उठाई जा रही हैं, पर अभी तक उनकी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनसुना किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि ज्ञापन सौंपने के बाद फोन करके विद्यार्थियों से उनके बारे में जानकारी ली गई। कालेज के प्रिंसिपलों द्वारा फोन करके कहा गया कि उन्होंने उनके खिलाफ ज्ञापन सौंपा है जो गलत है। कलस्टर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कहना था कि जम्मू यूनिवर्सिटी की तरह यहां भी ऑनलाइन ही परीक्षाएं आयोजित की जाएं। विद्यार्थियों ने आक्रोश व्यक्त किया कि करीब एक महीने से उनके द्वारा कई मांगें उठाई जा रही हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक पूरा नहीं किया गया है।