फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा धनसर मंदिर में लगीं भक्तों की कतारें, गंगाजल बिल्वपत्र व भस्म अर्पित कर लिया भोले का आशीर्वाद

Thu, 27 Feb 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
धनसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते सेवादार। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। बाबा धनसर मंदिर सहित क्षेत्र के अन्य शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बाबा धनसर मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
विज्ञापन

पुजारियों ने विशेष रुद्राभिषेक दुग्धाभिषेक और महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया। भक्तों ने गंगाजल, बिल्वपत्र और भस्म अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शिवालयों में अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा और रुद्राभिषेक के पाठ चलते रहे। महाशिवरात्रि पर जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को खीर, पूड़ी, सब्जी और हलवा परोसा गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। रातभर शिव भजन गूंजते रहे। भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। इसके अलावा रघुनाथ मंदिर, टी गार्डन मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर में भी सजावट की गई थी। मंदिर परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। श्रद्धालुओं ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्ति करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कई लोगों ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें