अखनूर। कस्बे में क्वारंटीन किए गए लोगों में आठ लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी ओर 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने उन्हें वापस घर भेज दिया है।
कस्बे के शारदा पैलेस में क्वारंटीन किए गए 55 लोगों में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर अन्य लोगों को भी संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अन्य स्कूलों में क्वारंटीन 36 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने सभी को घर भेज दिए है। अखनूर में क्वारंटीन किए गए आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अखनूर के बाजार पुरी तरह से खुले रहे, लेकिन लोगों की आवाजाही कम रही। संवाद