फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगा वेतन

Thu, 25 Sep 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने नौ महीने से वेतन न मिलने की परेशानी को बुधवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य पवन गुप्ता के सामने रखा। कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


रतन चंद, चैन सिंह, करतार चंद, दुर्गा दास, फुलेल सिंह आदि कर्मचरियों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से नौ महीने से वेतन जारी न करने के कारण कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं।

उनके लिए अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो चुका है। स्थायी कर्मचारी बनाने की आस में सभी करीब नौ वर्ष से कम वेतन पर काम कर रहे हैं।

मांगों को सुनने के बाद पवन गुप्ता ने अस्थायी कर्मचारियों को अपने साथ लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने पूरी बात रखी और जल्द वेतन जारी करवाने की मांग की। इस मौके पर सुभाष शर्मा, राजकुमार बुच्चा व अन्य कई भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें