पौनी।अमर उजाला में प्रकाशित खबर व सड़क से मलबे को हटाने श्रमिक।फोटो,संवाद।
प्रभाव का लोगो लगाएं, अमर उजाला नहीं जाना चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की ओर से सड़क पर बिखरा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। विभाग ने श्रमिक लगा कर सड़क पर बिखरी बजरी व मिट्टी वगैरह के मलबे को दो दिनों के भीतर हटवा दिया। उठाया। सड़क साफ होने पर स्थानीय वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि हाल ही में तेज बारिश के कारण नालियों में घुसे पानी के बाद उसमें पड़ा मलबा सड़कों पर आ गया था। इसमें बड़ी मात्रा में बजरी व पत्थर भी शामिल थे। सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे थे। दोपहिया वाहन चालक फिसल कर हादसों का शिकार हो रहे थे। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं। पैदल चलने वाले राहगीरों को गाड़ियों के टायर लगने से निकलने वाले तेज पत्थर लग रहे थे।
अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में सड़क पर बिखरे मलबे से फिसल रहे दोपहिया वाहन शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग नींद से जागा और मलबा हटाने का काम शुरू करवाया। दो दिन में सड़क को साफ करवा दिया गया। स्थानीय लोगों ने उनकी समस्या हल करवाने के लिए समाचार पत्र का आभार जताया है।