फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली की विशेष लाइन दो महीनों से बंद, श्रद्धालु परेशान

Thu, 06 Nov 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पुर मंडल से मंडल सड़क मार्ग पर गिरे पड़े बिजली का खंभे का दृश्य स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिजली विभाग ने बारिश में गिरे पोल अब तक नहीं बदले
विज्ञापन

पुरमंडल। पुरमंडल में बिजली की विशेष लाइन पिछले दो महीनों से बंद पड़ी है। इस कारण यहां रोज आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने करीब तीन साल पहले मंदिर क्षेत्र के लिए एक विशेष बिजली लाइन बिछाई थी। इससे मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र हर समय रोशन रहता था। स्थानीय लोगों विजय उप्पल, आनंद किशोर शास्त्री, श्याम सुंदर केसर, रमा देवी और विनय मगोत्रा ने बताया कि दो महीने पहले हुई बारिश और जलभराव के कारण विशेष लाइन के कुछ बिजली के पोल गिर गए थे। इससे आपूर्ति ठप हो गई। अस्थायी व्यवस्था के तहत मंदिर को सामान्य लाइन से बिजली दी जा रही है लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। नियमित कट के समय श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



ग्रामीण आनंद किशोर शास्त्री ने बताया कि यहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, बिजली की कटौती के समय रात में आसपास चारों तरफ अंधेरा रहता है। दो महीने हो गए, फिर भी विभाग ने लाइन दुरुस्त नहीं की।
विज्ञापन


रानी देवी ने कहा कि यह स्थान ऐतिहासिक है। यहां आने वालों की सुविधा के लिए जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से आग्रह किया है कि बिजली की विशेष लाइन को जल्द से जल्द ठीक कर पुनः चालू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें