फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब बिजली बोर्ड प्रतियोगिता से बाहर

Tue, 20 Jan 2015 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट के महा आयोजन में सोमवार का दिन उलटफेर के नाम रहा। जम्मू कश्मीर की दोनों टीमों ने न सिर्फ पंजाब की दो बड़ी धाकड़ टीमों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया, बल्कि मुकाबला को एकतरफा भी साबित कर दिखाया।
विज्ञापन


पांचवीं पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले सत्र के मुकाबले में केसीसी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

निर्धारित बीस ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। रोहित भट ने शानदार पचास रन बनाए, जबकि माणिक गुप्ता ने महत्वपूर्ण 29 रन की पारी खेली।

चंडीगढ़ के अमित उन्याल ने चार और योगेश ने एक खिलाड़ी को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम के बल्लेबाजों ने पहले ओवर में संभलकर खेला, लेकिन इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा।
विज्ञापन


मैनुअल ने सत्रह और वरिंदर ने अठारह रन बनाए। टीम नौ विकेट खोकर महज 114 रन ही बना पाई। रोहित भट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

केसीसी जम्मू ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सत्र के मैच में प्रतियोगिता की एक बार विजेता रह चुकी पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


श्रीनगर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 124 रन बनाए। शाकिर ने नाबाद 46, जबकि उलफत ने 21 और इश्तेयाक ने 20 रन बनाए।

लखबीर सिंह ने दो और जितेंद्र ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उतरी टीम 19.1 ओवर में 101 पर ही ढेर हो गई।

कनवर ने बीस, रॉकी रत्ता ने तीस और लखबीर ने सत्रह रन बनाए। मंजूर और इरफान ने तीन तीन विकेट चटकाए। मंजूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में अनूप शर्मा, रामलुभाया, राजेश गुप्ता और मास्टर मोहन लाल अंपायर रहे जबकि स्कोरिंग कुलभूषण सिंह ने की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें