जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ हमला जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में हुए हमलों जैसा ही भयानक है।
गुरदासपुर जिले के दीनानगर पुलिस स्टेशन पर आतंकवादी हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि गुरदासपुर में आज सुबह हुए हमलों में शामिल आतंकियों की पहचान को जानना जरूरी है।
हालांकि, इन आतंकियों की निशानदेही तो बाद में हो पाएगी। इस हमले का समय, तरीका और लोकेशन बिल्कुल जम्मू के बॉर्डर इलाके में हुए हमलों सरीखा है।
आपको बातातें चलें कि पाकिस्तान बॉर्डर से महज 15 किमी दूर पंजाब के गुरदासपुर में आज सुबह साढ़े 5 बजे आतंकी हमला हुआ है। हमले में 2 पुलिसवालों सहित 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दस घायल हैं। एक आतंकी भी ढेर हो चुका है।