फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलवामा में मुठभेड़ के बाद आतंकी भागने में कामयाब, सेना ने चलाया तलाशी अभियान

Sun, 19 Mar 2023 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को अलसुबह हुई मुठभेड़ के बाद आतंकवादी भागने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कोई नुकसान की सूचना नहीं है। इसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर विशेष तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी के अनुसार शनिवार को अलसुबह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मित्रीगाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान के पास पहुंची तो छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका। अधिकारी के अनुसार आतंकवादी सुरक्षाबलों को चकमा देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें