फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने कराया एकता खेल कबड्डी टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार को ख्रियु में एकता खेल टूर्नामेंट कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में खिलाड़ियाें ने भाग लिया।
विज्ञापन

अधिकारियोंं ने बताया कि पुलिस की ओर से इस तरह के टूर्नामेंट करवाने का उद्देश्य युवाओं का खेलों की ओर रुझान बढ़ाने के साथ खेल भावना को बढ़ावा देना था। इस टूर्नामेंट में छात्रों ने बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया। टूर्नामेंट में भाग ले रही टीमों ने अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर एसडीपीओ पंपोर आरपी सिंह व एसएचओ इंस्पेक्टर नायम राशिद मौजूद थे। पुलिस के अधिकारियों ने इस टूर्नामेंट में विजेताओं और उप विजेताओं की टीमों को स्मृति चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें