अनंतनाग। चौकी संगाम की पुलिस टीम ने शनिवार को नशा तस्करी के एक आरोपी को लगभग 1 किलो 380 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। रुटीन चेकिंग के दौरान आरोपी ओवैस हसन अली निवासी नैना जीबी खलील को काबू किया गया। थाना बिजबिहाड़ा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशे के इस कारोबार के आगे-पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। अनंतनाग पुलिस ने नागरिकों से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। संवाद