इसके अलावा राजमार्ग पर 12 स्थायी सुरक्षा चौकियां हैं। हरेक क्रॉसिंग पर बंकर, लिंक रोड पर बख्तरबंद वाहनों की तैनाती है। सुरक्षा और निगरानी के लिए ड्रोन और यूएवी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। डीप सर्च मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड से लैस बम निरोधक दस्ते भी चौबीसों घंटे निगरानी के लिए तैनात हैं।
कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर को जम्मू से जोड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों से होकर गुजरता है। राजमार्ग पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी है। यदि कोई नागरिक वाहन किसी आपात स्थिति के कारण आगे बढ़ता है, तो वाहन की जानकारी हाईवे पर बनाई चौकियों को तुरंत दी जाती है।