घाटी में अब आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने का मामला सामने आया है। लड़के की सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल होने के बाद ही इस बात की आशंका जताई जा रही है।
पुलवामा के रहने वाले एक नाबालिग की हथियारों के साथ वायरल फोटो में कहा गया है कि कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र अब दहशतगर्द बन गया है और लश्कर-ए-तैयबा ज्वाइन कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
आशंका जताई जा रही है कि आतंक के आका अपने नापाक मंसूबों को कामयाब बनाने के लिए अब अब नाबालिगों को संगठन में ज्वाइन करा रहे हैं। जिससे की माहौल को और बिगाड़ा जा सके। बता दें कि घाटी में पढ़े लिखे युवा भी हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं।