फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहली बार शुरू हो रही है सार्वजनिक वाहन प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पचास प्रतिशत यात्रियों के साथ सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की अनुमित मिलने के बाद आज से जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) अपनी सेवाओं को शुरू करने जा रहा है। जेकेएसआरटीसी जम्मू सिटी सर्विस के साथ अंतर जिला बस सेवा को शुरू करने जा रहा है। इसको लेकर कारपोरेशन ने प्लान तैयार किया है। सिटी बस सर्विस कुछ रूटों पर चलेगी। वहीं अंतर जिला बस सेवा को ट्रायल के रूप शुरू किया जा रहा है। पहले दिन जिलों के लिए एक से दो बसें ही चलाई जाएंगी। सार्वजनिक परिहवन सेवा को अनुमित मिलने के बाद निजी ट्रांसपोर्टरों ने पचास प्रतिशत यात्रियों के साथ बस सेवा शुरू करने से मना किया था। जेकेएसआरटीसी अब बस सेवा शुरू करने जा रही है। इसमें अंतर जिला और शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। सिटी बस सेवा शुरू होने से लोग बाजारों, अस्पताल और अपने कार्यालयों तक आसानी से पहुंच पाएंगे। वहीं जम्मू सहित अन्य जिलों में फंसे लोग भी अपने जिलों तक जा सकेंगे। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसमें फेस मास्क, सामाजिक दूरी, सहित अन्य निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं होने से बनेगी परेशानी
जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेएसआरटीसी) के पास ऑनाइन टिकट बुकिंग सुुविधा नहीं है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को मजबूरन टिकट खिड़की से टिकट लेना पड़ेगा। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जेकेएसआरटीसी अब तक यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दे पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें