फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दौरान काम करने वाले वाहन चालकों का नहीं हो रहा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कोरोना के दौरान एक माह तक वाहन चालक दिन व रात ऑक्सीजन की आपूर्ति को अलग-अलग अस्पतालों में सुनिश्चित करते रहे। लेकिन महामारी के 4 माह बाद भी उनको पैसों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयपुर के मौखिक रूप से आश्वासन के बाद कोरोना के दौरान विभिन्न कारखानों से अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए काम करते रहे और उसके बाद तकरीबन एक माह काम करने के बाद वाहन चालकों द्वारा उसके बिल उपमंडल रजिस्ट्रार के दफ्तर में पहुंचाए गए। कई बार अनुरोध के बावजूद उनके पैसों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि बिल उनके अनुसार ही तय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारे 338120 रुपये के बिल जमा हुए हैं। उसके अनुसार भुगतान किया जाए। अन्यथा हम प्रदर्शन करने पर उतारू हो जाएंगे।
------
वाहन चालकों द्वारा दिए गए बिलों को एआरटीओ के पास जांच के लिए भेजा गया है, उनमें कुछ त्रुटियां हैं, जिसके कारण भुगतान में देरी हो रही है। इसका हल निकाल लिया गया है। जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनय कुमार शर्मा, एसडीएम, विजयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें