घगवाल के पंचायत संगवाली का बोद राज जो प्रधानमंत्री अब्बास योजना का लाभ नही मिलने से परेशान
- फोटो : SAMBA
घगवाल। एक तरफ केंद्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है। उक्त योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए विभाग इतनी देर करता है कि कुछ गरीब परिवारों को सरकारी इमारतों में आसरा लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
ऐसा ही एक परिवार घगवाल तहसील के गांव संगवाली में बोधराज का है, जिसका कच्चा कुल्ला टूट चुका है। वह अंत्योदया राशन कार्ड धारक होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित है। बोधराज ने बताया कि वह उक्त योजना का लाभ लेने के लिए करीब चार बार दस्तावेज दे चुका है। पहले तो उसका लिस्ट में नाम तक नहीं आता, लेकिन अब सरपंच तरसेम सिंह के प्रयास से उसका नाम सूची में है, लेकिन घर बनाने के लिए पैसा आज तक नहीं मिला है। इसको लेकर उसके परिजनों में रोष है। सरपंच ने बताया कि पहले उक्त योजना में बोधराज का नाम नहीं था। क्योंकि पहले इस योजना का नाम इंद्रा आवास योजना था। 2016-17 में भी इसका नाम किसी कारणवश छूट गया। हालांकि सात लोगों के नाम आ गए, लेकिन आज उक्त योजना में बोधराज का नाम पहले स्थान पर है। आज भी गांव संगवाली में कुलदीप राज, रवि भूषण, पूर्ण चंद व रेखा देवी 14 परिवार ऐसे हैं जिन्हें उक्त योजना का लाभ नहीं मिला है। बोधराज ने बताया कि उसका संगवाली गांव में एक कच्चा कुल्ला था जो 2018 में बारिश से टूट गया, वह अब सरपंच की अनुमति से अमर चरखा की सरकारी इमारत में रहने को मजबूर है।
-----
जिन लोगों का सूची में नाम है और जो प्रधानमंत्री आवास योजना का हकदार होगा उसे शीघ्र ही इसका लाभ मिलेगा। वह इसके लिए प्रयासरत हैं।
-मोनिका शर्मा, ब्लॉक विकास विभाग अधिकारी, घगवाल