फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के धार्मिक स्थलों को खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग मुखर होने लगी है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त से अपील की है कि लोगों की आस्था को देखते हुए धार्मिक स्थलों को खोला जाए।
विज्ञापन

भाजपा नेता राकेश सिंह पिंटा ने कहा कि अन्य जिलों में धार्मिक स्थलों को खोला गया है जबकि सांबा के ऐतिहासिक मंदिर चीची माता, घगवाल के प्रसिद्ध नृसिंह भगवान मंदिर, स्वांखा के बाबा सिद्ध स्वांखा, पहाड़ी गांव गौरण में बाबा शिवो, उत्तरवहनी, पुरमंडल जैसे धार्मिक स्थलों पर हजारों लोगों की आस्था है। आम लोग उनके दर्शन के लिए काफी विचलित हैं। उन्होंने मांग उठाई है कि धार्मिक स्थलों को खोला जाए ताकि आम लोग भी वहां जा कर माथा टेक सकें।
-----
रेहड़ी फड़ी को खोलने की दी जाए अनुमति
सांबा। हलवाई यूनियन व खाद्य पदार्थ बेचने वालों ने भी मांग उठाई है कि उन्हें भी अपनी दुकानें व रेहड़ी फड़ियों को खोलने की अनुमति दी जाए। हलवाई यूनियन के विजय कुमार ने कहा कि छह माह से वह बेरोजगारी झेल रहे हैं। त्योहारों पर उनका अच्छा काम होता था। लॉकडाउन के चलते त्यौहारों का काम खत्म हो गया। उन्हें रोजी रोटी के भी लाले पड़ रहे हैं। उन्होंने मांग उठाई कि उन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

रेहड़ी फड़ी यूनियन के फकीर चंद ने कहा कि हाईवे किनारे खानपान की रेहड़ी फड़ी लगाकर वह अपने परिवारों की गुजर बसर करते आ रहे हैं। अब कोरोना के चलते उन्हें भूखों मरने की नौबत आ गई है। वह लोग परिजनों को दो वक्त का खाना नहीं दे पा रहे हैं। लॉकडाउन के चलते उनका कारोबार ही खत्म हो चुका है। उन्होंने उपायुक्त सांबा से अपील की कि वह उन्हें भी रेहड़ी फड़ी के खोलने की अनुमति दें ताकि वह भी अपने परिवारों की देखभाल कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें