आधार कार्ड बनाने का इंतजार करते हैं लोग
विजयपुर। उपायुक्त से मांग करने के बाद समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में कुछ दिन पहले लोगों की सुविधा के लिए आधार कार्ड बनाने का शिविर लगया गया। लेकिन आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को बार-बार चक्कर काटने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। बच्चे बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रमेश कुमार, तीर्थ राम, संसार चंद्र, दीपक कुमार, पृथ्वीराज, हेमराज, विशाल सिंह आदि का कहना है कि आधार कार्ड बनाने जब दफ्तार आते हैं तो टालमटोल करके भेज दिया जाता है। इस कारण परेशानी हो रही है। सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा है। लोगों ने उपायुक्त रोहित खजूरिया से मांग की है कि आधार कार्ड बनाने के लिए विजयपुर में एक, दो और शिविर लगाए जाएं ताकि लोगों को आधार कार्ड बनाने में आ रही परेशानियों का सामना न करना पड़े लोगों को राहत मिल सके। संवाद