फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों से लोग चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के लोगों में चिंता बनी हुई है। मंगलवार को विजयपुर के दुकानदारों ने नगर पालिका कमेटी में लिखित शिकायत दर्ज कराई और कहा कि लोगों द्वारा विजयपुर में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिला प्रशासन बेखबर है। इसके कारण दुकानदारों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

दमन शर्मा, पुष्पिंदर सिंह, रोहित शर्मा, अजय कुमार, रामपाल आदि ने बताया कि दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे और बंद करने का शाम 5 बजे रखा है। उसके बावजूद भी कुछ दुकानें देर समय तक खुली रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से राया, सुचानी, गुढ़ा सलाथिया, विजयपुर, जख, थलोड़ी आदि स्थानों पर मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। इन सबका इलाज ठंडी खुई में चल रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और दुकानदारों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र दिया कि जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण सांबा में संख्या लगातार बढ़ रही है। क्योंकि लोग बिना काम के ही बाजारों में घूमते रहते हैं। इस कारण बीमारों की संख्या बढ़ रही है। लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन ने दुकान खोलने का समय रखा है। उसके बावजूद भी कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोगों ने मांग की कि इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके। नगर पालिका कमेटी अध्यक्ष दीपक कुमार ने आश्वासन दिया कि आप लोगों की परेशानियों को हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें