फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा अधिनियम की उड़ाई जा रही धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पंचायत बरडोह की सरपंच तथा स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल से मनरेगा योजना को बंद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने इस योजना को फ्र ाड बताया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मनरेगा अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच मगों देवी ने बताया कि दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बरडोह पंचायत के 113 परिवारों को मकान बनाने के लिए सरकार की तरफ से पैसे दिए गए। उनमें से लगभग 100 परिवारों ने मकानों का निर्माण एक साल पहले कराया, लेकिन मनरेगा के तहत जो 90 दिन का काम मजदूरों ने मकान बनाने में किया उनकी मजदूरी के पैसे विभाग को 15 दिन के भीतर देेने थे अभी नहीं दिए।
समाजसेवी सुरेश शर्मा ने कहा की मजदूरों को धोखे में रखने वाली मनरेगा जैसी योजना बंद कर देनी चाहिए। जोगिंदर पाल, गारु राम, राम पाल गांव बरडोह, ज्ञान चंद, गोपल दास गांव कलह, मगां राम गांव जोगवां आदि ने बताया कि हमें मजदूरी नहीं मिल रही है। हम लोग सरपंच से लेकर सामोआ ब्लाक विकास विभाग कार्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं। कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पंच अशोक कुमार, पंच रवि कुमार, राजीव कुमार ने कहा कि विभाग को इसकी उच स्तरीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

-----
मैंने जहां पर ज्वॉइन किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द से जल्द देख कर मामले को हल करने की कोशिश करूंगी।
विज्ञापन

-शिवानी, बीडीओ, सामोआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें