आखिर गांव बदोवाल तथा छननी दिवानू तक की खस्ताहाल सड़क की मरम्मत थकहार कर सेना को ही करनी पडी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव छननी दिवानू तथा बदोवाल की सड़क की मरम्मत सेना को करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया है। लोगों ने सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव छननी दिवानू जाने वाली सड़क जर्जर थी। इन गांवों में जाने के लिए सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। छननी दिवानू निवासी पंच राकेश सिंह भाऊ, मलकीत सिंह भाऊ, नंबरदार रंजीत सिंह आदि ने बताया कि इसी सड़क से सीमा पर तैनात सेना के वाहन भी आते जाते हैं। लोगों ने बताया कि हम कई बार एसडीएम कार्यालय में जाकर भी बात कर चुके हैं। आज सेना ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया। जिस पर गांव के लोगों ने सेना का आभार जताया है और पीडब्लूडी के प्रति रोष जताया। संवाद