फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में दमकल की तीन गाड़ियों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के सभी लोग कृषि पर आधारित हैं। लोगों की तरफ से बीजी गई गेहूं की फसल अब पक कर तैयार है और गर्मी के इस मौसम में फसल को आग से बचाने के लिए क्षेत्र के किसानों ने उपजिले की सभी तीन तहसील में दमकल की एक-एक गाड़ी की मांग की है।
विज्ञापन

इस विषय में क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को भाजपा नेता व पार्षद दीपक सिंह भाऊ के नेतृत्व में डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ से मिला। सूरज सिंह भाऊ ने आश्वासन दिया कि इस विषय में जल्द ही डायरेक्टर जनरल फायर एंड इमरजेंसी सर्विस जम्मू से बात की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सरपंच पंचायत मट्टू राकेश चौधरी, सरपंच पठान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें